{"_id":"6769ce38e8cd56d83a06e775","slug":"came-from-jail-stole-again-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-129488-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जेल से आया, फिर की चोरी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जेल से आया, फिर की चोरी, गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए थ्री ने असंध रोड पर अहाते में चोरी करने वाले आरोपी को रविवार देर शाम सेक्टर 25 में उझा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी 10 दिन पहले ही जेल से बेल पर आया था। पुलिस ने उसके पास से दो बैटरी व 1500 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए थ्री प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी एक टीम रविवार रात को जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर 25 उझा मोड़ पर एक संदिग्ध किस्म का युवक घूम रहा है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यहां से युवक को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान वीरभान निवासी राज नगर के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी वीरभान ने 20 दिसंबर की रात असंध रोड गार्डन के पास एक अहाते से दो बैटरी व छह हजार रुपये चोरी करने की वारदात में कबूलनामा किया। वीरभान ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। वह 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।