फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Call helpline number 1933 and report drug smuggling: SP

हेल्पलाइन नंबर 1933 पर कॉल कर दें नशा तस्करी की सूचना : एसपी

Fri, 05 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Call helpline number 1933 and report drug smuggling: SP
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस-1933 की शुरुआत की है। एसपी ने कहा कि कोई भी नशा तस्करी की सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दे सकता है। साथ ही यदि किसी को नशा मुक्ति के लिए सहायता चाहिए तो कॉल करने से सहायता मिल जाएगी।

एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार की इस पहल को देशभर में नशा तस्करी रोकने, नशे की लत से पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने और समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस मुहीम से पानीपत पुलिस जुटी है। नशा विरोधी अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मानस-1933 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। आमजन ड्रग तस्करी, नशा सेवन व इससे जुड़ी गतिविधियों की गोपनीय सूचना साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, हेल्पलाइन पर काउंसलिंग व पुनर्वास सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे नशे के शिकार लोगों को दोबारा सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही साथ ही https://www.ncbmanas.gov.in/awareness नामक वेबसाइट भी शुरू की गई है, जिस पर नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु पोस्टर, वीडियो, ब्रोशर आदि उपलब्ध कराए गए हैं। यह सामग्री न केवल जागरूकता को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश भी देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed