फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cafe loot in panipat

8 आरोपियों ने दिन दहाडे़े कैफे में घुसकर की तोड़फोड़, मालिक को पीट 23 हजार और ढाई तोले की चेन लूटकर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
cafe loot in panipat
सिटी थाना, सदर थाना और बस स्टैंड चौकी और शहरी विधायक के कार्यालय सभी के 50 से 100 मीटर के दायरे में दिन दहाड़े 10 आरोपियों ने एक कैफे में घुसकर मारपीट की और कैफे मालिक समेत कैफे में आए ग्राहक को बाहर निकालकर पीटा। वहीं कैफे मर्गक के गले से ढाई तोले की चेन और साढे़ 23 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना से आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप पुत्र सतबीर निवासी राजाखेड़ी ने बताया कि उसने एक साल पहले बस स्टैंड नजदीक संजीव मलिक के ऑफिस वाली गली मेें पार्टी ऑफिस खोला था। वहीं, गत तीन माह पहले उसने ब्लैक डोर के नाम से एक कैफे खोला था। वहीं वीरवार को वह दोपहर 12 बजे अपने दफ्तर में था, उस समय उसके पास मोहित नाम से एक ग्राहक आया हुआ था। वहीं 12.04 मिनट पर आठ से दस बदमाश आए और सबसे पहले गली के बाहर लगे कैमरे को डंडे से तोड़ दिया। वहीं, उसके बाद आरोपी गली के अंदर आए और आते ही उसके ऑफिस पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। वहीं, आरोपियों पूरा ऑफिस तहस महस कर दिया। वहीं, दो आरोपी ऑफिस के अंदर के घुसे और पीड़ित पर गंडासी से हमला किया। वहीं उसके पास आए ग्राहक को बाहर निकाला और गली में गिराकर लाठी डंडो से पीटा। ऑफिस के दराज से साढे़ 23 हजार रुपये और पीड़ित के गले से ढाई तोले की चेन तोड़कर फरार हो गए। वहीं, आरोपियों ने जाने से पहले जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

तीन थाना और चौकी व एक विधायक का दफ्तर, दिन दहाडे़ वारदात से शहर में मचा हड़कंप
दिन दहाड़े और शहर के बीचों बीच लाठी डंडो से मारपीट कर नकदी और गहने लूटकर ले जाने की वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। लोगों में चर्चाएं थी कि जिस जगह पर कैफे है, उससे 40 मीटर की दूरी पर शहरी विधायक प्रमोद विज, कैफे से 100 मीटर दूर सीटी थाना और सदर थाना और 80-100 दूर ही बस स्टैंड चौकी है, लेकिन आरोपी इतने निडर थे, जैसे उन पर किसी का हाथ हो। कोई उनको नहीं पकड़वा सकता। इस वारदात से आस पास के लोगों के दिल में डर पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद पीड़ित ने कराया मेडिकल, पुलिस मौके पर पहुंची
वारदात के बाद घायल कैफे मालिक ने पुलिस को सूचना दी और सामान्य अस्पताल में जाकर अपना प्राथमिक उपचार कराया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं शहरी थाना प्रभारी राजबीर ने शाम चार बजे के आसपास घटना स्थल का मुआयना किया।

इतनी बड़ा घटना होने के बावजूद भी पीड़ित ने पुलिस को सूचना नहीं दी, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजबीर कुमार, प्रभारी, शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed