फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   By worshipping Skandamata, devotees prayed for child happiness and prosperity.

Panipat News: स्कंदमाता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने संतान सुख और समृद्धि की प्रार्थना की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
By worshipping Skandamata, devotees prayed for child happiness and prosperity.
पानीपत। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा कर श्रद्धालुओं ने संतान सुख और समृद्धि की प्रार्थना की। प्राचीन देवी मंदिर में तड़के पांच बजे ही श्रद्धालु मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की कतार दोपहर 12 बजे तक लगी रही। दोपहर एक से चार बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहे। फिर सायं चार से रात दस बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन व पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लाइन की उचित व्यवस्था है। वहीं मंदिर में बना सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

प्राचीन देवी मंदिर के प्रमुख पूजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि मंदिर माता के जयकारों से गूंज रहा है। सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की मंदिर में आवाजाही लगी रहती है। पांचवें दिन स्कंदमाता का पूजन कर श्रद्धालुओं ने संतान सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और मन्नत के धागे बांधे। माता का शृंगार सुबह पांच बजे कोलकाता से आए ताजा फूलों से किया गया। उसके बाद ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाते हुए माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर की महिला मंडली ने माता के भजनों का गुणगान किया। इससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के लिए लाइन की व्यवस्था बनाई गई है। वहीं मंदिर की समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने में पूरा सहयोग कर रहे हैं। मंदिर में तीन समय आरती की जा रही है। मंदिर में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बच्चों समेत महिलाएं उत्सुकता से सेल्फी ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed