फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   By engaging in conversation, a woman was duped of her earring locket and Rs 12,500.

Panipat News: बातों में उलझाकर महिला के बाली लॉकेट और साढ़े 12 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
By engaging in conversation, a woman was duped of her earring locket and Rs 12,500.
पानीपत। एटीएम बूथ से रुपये निकलवाकर लौट रही महिला को दो युवकों अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद महिला के कानों की बाली, गले का लॉकेट और साढ़े 12 हजार रुपये एक पन्नी में रखवा लिए। थाना किला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जगदीश नगर खेड़े वाली गली निवासी मितलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिव चौक सनौली रोड पर एटीएम से 12,500 रुपये निकालने के लिए गई थी। रुपये निकालने के बाद वह घर लौटने लगी तो रास्ते में उसे दो युवक मिले। युवकों ने खुद को पंड़ित बताकर उसे बातों में उलझा लिया। बातों में लगातार एक युवक ने कहा कि अपना लॉकेट, बाली और रुपये पन्नी में रख लो। इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा और उसने कानों की बाली, गले का लॉकेट, मोबाइल फोन और रुपये एक पन्नी रख लिए। कुछ दूर जाने के बाद उसने देखा कि उसकी पन्नी गायब है, वह तुरंत वापस वहीं पर पहुंची जहां पर दोनों युवक मिले थे, लेकिन तब तक वह भी वहां से चले गए। महिला ने किला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed