फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Businessman stabbed, admitted in critical condition

Panipat News: व्यापारी को चाकुओं से गोदा, गंभीर हालत में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Businessman stabbed, admitted in critical condition
पानीपत। शहर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील कैंप के प्रकाश नगर में पॉलिथीन व्यापारी पर रविवार दोपहर के समय सरेराह चाकू से जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन

हमलावर ने चाकू से कई वार किए। जिससे उसकी आंत तक बाहर निकल आई। उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। वारदात रविवार दोपहर बाद की है। पिछले 12 दिन में हत्या व हत्या के प्रयास की यह सातवीं वारदात हैं। चाकू से हमले में यह तीसरी बड़ी वारदात है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले 18 मार्च को जसबीर कॉलोनी में दो दोस्तों और इससे एक दिन पहले सेक्टर 11 में फार्मा कंपनी के प्रबंधक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार तहसील कैंप के प्रकाश नगर के विनय का कॉलोनी में ही पॉलिथीन का काम करता है। वह साथ ही प्रॉपर्टी का भी काम करता है। वह दोपहर बाद अपने कार्यालय के बाहर खड़ा था। आरोप है कि रोहित नाम के व्यक्ति ने आते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपी ने उसको एक के बाद एक कई चाकू मारे। परिजन पास पड़ोस के लोगों की मदद से उसको जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसको प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया। तहसील कैंप थाना पुलिस सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह  ने बताया कि पुलिस ने जजपा नेता के हत्यारोपी रणबीर को 48 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। तहसील कैंप में कारोबारी को चाकू मारने के मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed