फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Businessman attacked with bottle

Panipat News: कारोबारी पर बोतल से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Businessman attacked with bottle
पानीपत। मुखीजा कॉलोनी में कार बेचने और खरीदने का काम करने वाले व्यक्ति से दो युवकों की कहासुनी हो गई। इसी रंजिश में पांच युवकों ने कारोबारी पर चारपाई की बाही और बोतल से हमला कर दिया। इस दौरान युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने सामान्य अस्पताल में अपना इलाज कराया और मामले की शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मांडी निवासी खुशीराम ने बताया कि वह गाड़ी सेल-परचेज का काम करता है। 10 अगस्त को रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने ऑफिस के बाहर खड़ा था। उसी समय पांच लड़के आए और पूछा कि यहां पर महिलाएं आती हैं क्या, उसने कहा कि उसे मालूम नहीं है। इसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। वह ठेके पर गया तो वहां पर पांच युवक आए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी सोनू ने हाथ में ली हुई चारपाई की बाही से उसके सिर व हाथ पर हमला किया। वहीं विकास ने उस पर बोतल से वार किया। सुनील उर्फ सन्नी, सुनील, विक्की ने लात-घूसे मारे। उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed