{"_id":"66e0c4963fa6577d7e058a64","slug":"bus-going-to-airport-collides-with-truck-12-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1001-124084-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एयरपोर्ट जा रही बस ट्रक से टकराई, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एयरपोर्ट जा रही बस ट्रक से टकराई, 12 घायल
विज्ञापन
समालखा। समालखा में जीटी रोड पर खड़े ट्राले में वोल्वो बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री और ट्राले का चालक घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए समालखा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां से एक घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाकी का यहां इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची समालखा थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर ट्राले के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे पंजाब के जालंधर से वॉल्वो बस दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। माल भरकर दिल्ली जा रहा ट्राले का चालक समालखा में जीटी रोड पर रौनक नर्सरी के पास ट्राले को सड़क पर खड़ा किया हुआ था। बस चालक खड़े ट्राले को देख नहीं पाया और बस अनियंत्रित होकर ट्राले के पीछे जा टकराई। बस में सवार जालंधर निवासी राशिद, पवन, दलजीत, बलजीत, हरप्रीत, गुरप्रीत, सुखबीर, कुलदीप, बिमला, इंद्रजीत, सतनाम, मनिंदर, रणबीर के अलावा दो छात्र राजबीर व सुखदीप को काफी चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद सभी घायलों को समालखा के सामान्य अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार की सुविधाओं के अभाव में सभी घायलों को पानीपत के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया।
ट्राले ड्राइवर की हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल मोगा के रहने वाले बस चालक दलजीत की शिकायत पर पुलिस ने ट्राला ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।