{"_id":"6546afed6f1a02dd4602608e","slug":"bus-full-of-prisoners-broke-down-on-gt-road-policemen-were-left-breathless-for-half-an-hour-panipat-news-c-244-1-pnp1001-8812-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीटी रोड पर बंदियों से भरी बस खराब, पुलिसकर्मियों की आधे घंटे फूली रही सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीटी रोड पर बंदियों से भरी बस खराब, पुलिसकर्मियों की आधे घंटे फूली रही सांसें
विज्ञापन
पानीपत। करनाल जेल से बंदियों को लेकर जिला कोर्ट में आ रही पुलिस की बस जीटी रोड पर तहसील कैंप कट के समीप तकनीकी खामी के चलते खराब हो गई। चालक ने बस को स्टार्ट करने का प्रयास भी किया, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हो पाई। बस के स्टार्ट न होने पर उसमें बैठे पुलिस के जवानों की सांसें फूल गईं। जीटी रोड पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों की मदद ली और एक ट्रैक्टर-ट्राॅली से धक्का लगवाकर बस को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दूसरी बस आने पर बंदियों को लेकर जिला कोर्ट पहुंचे। इस दौरान बस के चारों ओर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
पुलिस की बस करनाल जेल से बंदियों को लेकर पानीपत आ रही थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस तहसील कैंप कट पर पहुंची तो तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। चालक ने बस स्टार्ट करने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी बस स्टार्ट न होने पर पुलिसकर्मियों ने भी जुगाड़ लगाने का प्रयास किया। इस दौरान जीटी रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। तहसील कैंप कट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। उन्होंने चालक से बात की तो बस में तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिली। उन्होंने जीटी रोड पर उसी दिशा में आ रहे एक ट्रैक्टर चालक से बात की और बस को पीछे से ट्रैक्टर को धक्का लगवाया। तब बस को स्काईलार्क कट के सामने लेकर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने गार्द इंचार्ज को मामले की जानकारी दी। इसके बाद दूसरी बस को भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने इस दौरान बसों की चारों तरफ से घेराबंदी रखी और कड़ी सुरक्षा के बीच बंदियों को दूसरी बस में शिफ्ट किया। इसके बाद बस को जिला कोर्ट में ले जाया गया। जब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि बस में गंभीर मामलों के बंदी भी थे। जीटी रोड पर बस खराब होते ही तैनात पुलिसकर्मियों की सांसें फूल गईं। उन्होंने मोबाइल पर गार्द इंचार्ज को भी सूचना दी। बस को स्काईलार्क कट तक लाने और दूसरी बस के आने पर बंदियों को शिफ्ट करने में करीब 30 मिनट का समय लगा। इस दौरान तक सबकी सांसें अटकी रहीं।