{"_id":"663d689c4b51c0a2fe0e3896","slug":"bullion-market-will-shine-today-on-akshaya-tritiya-panipat-news-c-244-1-pnp1001-118007-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अक्षय तृतीया पर आज चमकेगा सराफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अक्षय तृतीया पर आज चमकेगा सराफा बाजार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार चमकेगा। सराफा कारोबारियों ने बाजार में हर रेंज के आभूषण उतारे हैं। इसी के साथ ज्वैलरी बाजार और ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक लौट आई है। यह अलग बात है कि इस बार सोने और चांदी के रेट में काफी उछाल है। इन सबके बीच लोग अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ लोग पहले ही गहनों को पसंद कर अक्षय तृतीया पर डिलीवरी लेने के लिए ऑर्डर दे चुके हैं। ज्वैलर्स भी कम वजन की ज्वैलरी तैयार किए हुए हैं, ताकि हर वर्ग के लोग खरीदारी कर सकें।
उल्लेखनीय है कि अक्षय तृतीया पर्व के मद्देनजर सोने व चांदी की नई वैरायटी के साथ हीरे के बने गहनों की मांग बढ़ी है। अक्षय तृतीया 10 मई को है। इस दिन ज्वैलरी खासकर सोने के आभूषण खरीदना शुभकारी होता है। कुछ लोगों ने अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी करने की तैयारी की है तो कुछ पहले ही अपनी पसंद या ऑर्डर दे चुके हैं। इन सबको देखते हुए ज्वैलर्स के शोरूम में सुबह से शाम तक लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। शोरूम को भी सजाया जा रहा है। सेक्टर-11 के एंजल प्राइम मॉल स्थित ओबेरॉय ज्वेलर्स के संचालक राज ओबरॉय ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी सबसे शुभ मानी जाती है। लोग इस समय में अपनी ज्वैलरी को पसंद कर रहे हैं। यहां सुबह ही लोग पहुंच रहे हैं और फिर देर शाम तक आना लगा रहता है। इसको लेकर पहले से ही तैयारी की गई थी। इस बार रेट कुछ अधिक होने पर कम वजन की ज्वैलरी भी तैयार कराई गई है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ लोग हीरे से बने गहने भी पसंद कर रहे हैं। इनमें कई तरह के आइटम हैं। इसके अलावा गिफ्ट आइटम में भी सोने व चांदी की ज्वैलरी बनाई गई है।
अक्षय तृतीय पर सोने व चांदी की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह है। सेक्टर-12 निवासी अशोक गुप्ता ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी करना शुभ होता है। इस बार सोने के टुकड़े के बजाय ज्वैलरी खरीदने का विचार है। इससे घर की जरूरत भी पूरी हो जाएगी और साथ ही खरीदारी को लेकर जुड़ी परपंरा भी बनी रहेगी।