फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bullet riders committed theft

Panipat News: बुलेट सवारों ने की चोरी

Wed, 13 Nov 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 13 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bullet riders committed theft
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। देशराज कॉलोनी में बुलेट से आए चोर एक घर का ताला तोड़कर पांच तोले सोने के आभूषण और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात उस समय हुई जब परिवार के लोग अपने ही एक कार्यक्रम में शामिल होने सेक्टर-6 में गए हुए थे। उनकी ये घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

बुलेट से आए चोरों ने पहले मकान का ताला तोड़ा। इसके बाद घर के पूरे सामान को खंगाला दिया। इसके बाद अलमारी में रखी नकदी और सोना चुरा ले गए। चोरों ने घर में बने मंदिर को भी नहीं बख्शा। मंदिर में रखे पैसे भी चुरा ले गए। घटना अलसुबह चार बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना शिकायत को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर चोरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देशराज कॉलोनी स्थित मकान मालिक बबीता ने बताया कि वे सेक्टर-6 में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। अलमारी में रखे 80 हजार रुपये और पांच तोले के स्वर्ण आभूषण चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब वे घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है। अब किला थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed