फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bullet proof jackets and tricolor will be recycled in the textile city.

Panipat News: टेक्सटाइल नगरी में बुलेट प्रूफ जैकेट व तिरंगा होगा रिसाइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Bullet proof jackets and tricolor will be recycled in the textile city.
समालखा। टेक्सटाइल नगरी में जल्द ही टेक्सटाइल के क्षेत्र में नई शुरुआत की जाएगी। पानीपत में बुलेट प्रूफ जैकेट व तिरंगा रिसाइकिल किया जाएगा। इसके साथ उद्यमियों को टेक्निकल टेक्सटाइल को अपनाकर उद्योगों को अपग्रेड करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा शुक्रवार को जीटी रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित शिविर में इन सब पर चिंतन किया गया और रिसाइकिल उद्योग के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल मिशन के निदेशक अशोक मल्होत्रा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा है कि कपड़े तथा इससे जुड़े उद्योगों को आधुनिक तकनीक पर आधारित टेक्निकल टेक्सटाइल को अपनाकर अपने उद्योगों को अपग्रेड करना चाहिए। देश ही नहीं विदेश में भी टेक्निकल टेक्सटाइल की मांग बढ़ेगी। चिंतन शिविर में उद्यमियों, एकेडमिक और तकनीकी संस्थाओं के शोधार्थी भी शामिल रहे। शिविर का विषय : पानीपत के वस्त्र उद्योग का तकनीकी रूपांतरण : उच्च मूल्य, बेहतर कल था। उन्होंने कहा कि एनटीटीएम के वर्कर, सुपरवाइजर और इंजीनियर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में शुरू की जा रही लैब : शिक्षण संस्थानों में 15 करोड़ रुपये की लागत तक लैब शुरू की जा रही है। साथ ही टेक्निकल टेक्सटाइल के पाठ्यक्रम शुरू कराए जा रहे हैं। इसके अलावा स्टार्टअप को 50 लाख रुपये तक का अनुदान देकर बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्लोबल एलांइस फॉर टेक्सटाइल सस्टेनेबिलिटी काैंसिल के चेयरमैन पविंद्र सिंह ने कहा कि अगर हमें कपड़ा उद्योग के कारोबार को बढ़ाना है तो उसके लिए टेक्सटाइल को अपनाना होगा। उन्होंने पीएचडीसीसीआई द्वारा किए गए आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे उद्योगों को योजनाएं और कानून की जानकारी जरूरी है।

आक या मदार के फाइबर से जैकेट माइनस तापमान में होगी कारगर : वस्त्र मंत्रालय की शोध संस्थान नार्दन इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन के महानिदेशक डॉ. एमएस परमार ने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार शोध हो रहे हैं। आक या मदार से निकलने वाले फाइबर भारतीय सैनिकों के लिए ऐसी जैकेट तैयार की जा रही है। जो माइनस तापमान में भी कारगर होगी। हरियाणा के सिरसा में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed