फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother's murderer commits suicide by hanging himself in jail

Panipat News: भाई के हत्यारोपी ने जेल में फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Brother's murderer commits suicide by hanging himself in jail
पानीपत। जिला जेल में शुक्रवार अल सुबह लगभग साढ़े तीन बजे एक बंदी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बंदी ने बेडशीट का फंदा बनाकर खिड़की से लटक कर जान दी। वह अपने बड़े भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। उसने अपनी पत्नी से भाई के अवैध संबंधों के शक में इस वारदात को सितंबर 2022 में अंजाम दिया था।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने जेएमआईआईसी तरुण गर्ग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बुलाया गया। अधिकारियों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी और शव को फंदे उतार कर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज किया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस इस घटना में मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विकास नगर में 15 सितंबर 2022 को आनंद की हत्या का आरोप उसके भाई प्रिंस उर्फ बोरिया पर लगा था। प्रिंस की मां ने सेक्टर 29 थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि वह दो बेटों और दो बेटियों की मां है। 15 सितंबर को उसका बड़ा बेटा आनंद अपने कमरे में सो रहा था। छोटा बेटा प्रिंस अपने कमरे में बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे प्रिंस हाथ में कैंची लेकर आनंद के कमरे में घुस आया और जोर जोर से चिल्लाने लगा कि वह उसकी पत्नी से बात करता है। प्रिंस को शक था कि उसका भाई आनंद का उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात पर प्रिंस ने आनंद के सीने में कैंची घोंप दी थी। वह आनंद को संभालने लगी तो प्रिंस वहां से फरार हो गया था। वह आनंद को एक निजी अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया था। पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन ही प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया था। वह तब से ही जेल में था। उसने शुक्रवार सुबह जेल में फंदा लगाकर जान दे दी।

प्रिंस पहले भी जेल में आत्महत्या का कर चुका था प्रयास ः मृतक प्रिंस के चाचा कृष्ण ने बताया कि प्रिंस एक बार पहले भी जेल में ही आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। उस वक्त भी उसने बेडशीट से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन बंदियों ने उसे बचा लिया था। ठीक होने के बाद उसको वापस जेल ले जाया गया था। भाई की हत्या करने से पहले भी प्रिंस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed