फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother's killer threatened to kill son and daughter-in-law

Panipat News: भाई के हत्यारोपी ने दी बेटे और पुत्रवधू को जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Brother's killer threatened to kill son and daughter-in-law
समालखा। बिहौली की महिला ने अपने भाई के हत्यारोपी पर बेटे और पुत्रवधू को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में कविता ने बताया कि उसका बेटा राहुल शादीशुदा है, जो 2018 से उसकी मां रोशनी के पास विजय नगर रोहतक में रहता है। वर्ष 2018 में नरेश निवासी महमूदपुर सोनीपत ने उसकी मां के घर में घुसकर उसके भाई संजय की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उक्त केस में उसका बेटा राहुल और राधिका मुख्य गवाह हैं। अभी उसका बेटा परिवार सहित चुलकाना रोड पर रहता है। उसके भाई की हत्या करने वाले नरेश की करीब छह महीने पहले जमानत हुई है। तभी से वह उसके बेटे और पुत्रवधू को जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिसकी वीडियो और ऑडियो भी उनके पास हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed