फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brothers accused of attacking a lineman sent to judicial custody

Panipat News: लाइनमैन पर हमला करने के आरोपी सगे भाइयों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Brothers accused of attacking a lineman sent to judicial custody
पुलिस की गिरफ्त में लाइनमैन पर हमले के आरोपी। पुलिस
पानीपत। बिजली निगम के लाइनमैन पर ईंट और टाइल से हमला करने मामले में पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों डाबर कॉलोनी निवासी राजेश व केशव के कब्जे से ईंट, टाइल और मोटरसाइकिल बरामद की। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चांदनी बाग महिपाल ने बताया कि मंगलवार को नांगलखेड़ी के मनोज ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह बिजली निगम में लाइनमैन के पर तैनात हैं। मंगलवार को वह सनौली रोड सब उपकेंद्र के एसडीओ और जेई के साथ के साथ सेक्टर-11 में लाइन की जांच करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर कुटानी रोड निवासी राजेश व केशव और दो अन्य युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने बीच-बचाव कराया तो आरोपियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। जब वह दफ्तर जाने लगा राजेश व केशव ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। ईंट और टाइल से सिर में वार किए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार देर शाम को चांदनी बाग थाना पुलिस ने दोनों युवकों राजेश व केशव को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed