फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother-in-law was beaten unconscious by brother-in-law's brothers

बहन के बुलावे पर गए साले को जीजा के भाइयों ने पीट पीटकर किया बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law was beaten unconscious by brother-in-law's brothers
पानीपत। गांव निजामपुर में जीजा के दो भाइयों ने साले की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। उसके दोस्त ने किसी तरह भागकर जान बचाई। युवक अपनी बहन के बुलावे पर गांव निजामपुर गया था। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गए। घायल साले को सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नारायणा निवासी राकेश पुत्र रामपाल ने बताया कि उसकी बहन कौशल की शादी गांव निजामपुर में नरेंद्र के साथ हुई है। नरेंद्र की बीमारी के कारण गत आठ अप्रैल को मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसकी बहन कौशल को उसके देवर राजेश और जोगेेंद्र परेशान करते हैं। उसके साथ गाली गलौज करते हैं। सोमवार को उसकी बहन का उसके पास फोन आया था। उसने बताया कि राजेश और जोगेंद्र उसको बहुत परेशान कर रहे हैं। वह शाम को अपने दोस्त प्रदीप के साथ बाइक पर निजामपुर गया लेकिन यहां पर राजेश और जोगेेंद्र नहीं मिले। जब वह बाइक से वापस घर आ रहा था तो रास्ते में निजामपुर गांव के अड्डे पर राजेश ने उनका रास्ता रोक लिया। उसके साथ जोगेंद्र और अन्य दो-तीन युवक भी थे। सभी ने उन पर हमला कर दिया। प्रदीप वहां से भाग गया। आरोपियों ने उसे तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। होश आया तो वह सिविल अस्पताल में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed