फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   brother-in-law attacked while returning from gym

जिम से लौटते वक्त जीजा-साली पर हमला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
brother-in-law attacked while returning from gym
समालखा। जिम से लौटते समय जीजा-साली पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। समालखा की एक कालोनी निवासी साली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जीजा को युवकों ने लहूलुहान कर दिया और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। पहले भी युवकों ने इंस्टाग्राम के जरिये उस पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा, उनके बच्चों और मां के साथ रहती है। अगस्त में अपनी इंस्टाग्राम आईडी से बहन से लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंस से बात कर रही थी। कुछ समय बाद कई युवक उससे जुड़ गए और उस पर आपत्तिजनक एवं अश्लील टिप्पणियां करने लगे। उन्होंने उसे और परिजनों को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी। फिर भी उन्होंने युवकों की हरकत को अनदेखा कर दिया। मगर, युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पीड़िता के मुताबिक 13 अगस्त को वह रोहतक अपने घर गई थी, वहां भी युवक पहुंच गए। गत 19 सितंबर को शाम छह बजे वह जीजा के साथ एक निजी स्कूल के पास जिम में गई थी। वहां से लौटते वक्त तुषार, रवि, निखिल और नकुल ने अपने अन्य दोस्तो के साथ उन पर रॉड और हॉकी आदि से हमला कर दिया। उन्होंने जिम में घुसकर जान बचाई। जीजा को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए 15 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed