फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brick kiln operators raised demand for removal of ban on red bricks

Panipat News: ईंट भट्ठों संचालकों ने लाल ईंटों से प्रतिबंध हटाने की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln operators raised demand for removal of ban on red bricks
पानीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ईंट व टाइल्स निर्माता संगठन की कार्यकारिणी की बैठक अनाजमंडी कट के पास स्थित होटल अभिनंदन में हुई। बैठक में ईंट भट्ठों के संचालन में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संचालकों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई। इन समस्याओं के समाधान के लिए संचालकों ने गहन मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक में एनसीआर संगठन कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए। इसके अतिरिक्त आसपास के जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्रियों के साथ वरिष्ठ भट्ठा मालिकों ने भी बैठक में भाग लिया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार, मंथन हुआ। बैठक में ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने कहा कि जिस हाल में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के भट्ठे चल रहे हैं। उसी हाल में एनसीआर क्षेत्र से बाहर के भट्ठे चलाए जाएंगे। ईंट भट्ठों पर तमाम प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। भट्ठों के खिलाफ अदालतों में केस चल रहे हैं। ईंट भट्ठों को चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एनसीआर क्षेत्र में पर्यावरण नियम बहुत कड़े हैं। भट्ठों में ईंधन की बड़ी समस्या है। जीएसटी नियम व भूजल दोहन संबंंधित नोटिसों से भट्ठे संचालक परेशान हो चुके हैं। खुशीराम जागलान ने यहां कहा कि उनकी मांग है कि लाल ईंटों के उपयोग से प्रतिबंध समाप्त किया जाए। उसकी उपयोगिता बढ़ाई जाए। राजनैतिक दलों को भी ईंट भट्ठा संचालकों के समर्थन में आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed