फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BRCs are not getting the salary of five months

बीआरसी को नहीं मिल रहा पांच माह से वेतन

Wed, 15 Jan 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 15 Jan 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ब्लॉक रिसॉर्स कोआर्डिनेटर (बीआरसी) खुद खाली पेट रहकर दूसरों को जल संरक्षण का संदेश देना पड़ रहा है।  कारण बीआरसी को कई माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि वे क्या करें और क्या न करें।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग ने जल संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से लोगों को जागृत करने का बीआरसी नियुक्त किए हैं। ये बीआरसी गांव-गांव जाकर कार्यक्रम निर्धारित करते हैं। कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को जागृत करते हैं। उनके प्रयासाें का भी असर कई बार देखने को मिलता है, लेकिन औरों को जागरूक करने का संदेश देने वाले खुद ही परेशान हैं।
विज्ञापन


इस समय जिला में पांच बीआरसी हैं। हर ब्लाक पर एक बीआरसी नियुक्त किया है। हर बीआरसी को अपने-अपने ब्लाक में कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग द्वारा कार्यरत सभी बीआरसी कई तरह के जागरूक कार्यक्रम आयेजित करते रहते हैं। जल संरक्षण के तहत जागरूकता संदेश देने के लिए नुक्कड़ नाटक, स्कूल रैली, पंचायतों की बैठक, पोस्टर या पंफलेट लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरसी को पिछले करीब पांच माह से वेतन नहीं मिल रहा है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान तेजपाल सिंह ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग ने इस समय प्रदेश के 21 जिलों में हर जगह एक-एक कंसलटेंट (जिला सलाहकार) व 125 बीआरसी (खंड संसाधन संयोजक) नियुक्त किए हुए हैं।

सभी को कांट्रेक्ट बेस पर नियुक्त किया है। वेतन नहीं मिलने पर बीआरसी को भारी परेशानी हो रही है। नाम न छापने की शर्त पर बीआरसी ने बताया कई तो दूर-दराज के क्षेत्रों से आकर यहां रह रहे हैं। वेतन नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। किराए के मकान में रहना मुश्किल है। इसके अलावा घर चलाने के लिए कई तरह की बहुत सी चीजों की आवश्यकता भी होती है। वेतन नहीं मिलने पर भारी परेशानी हो रही है।


वर्जन
बीआरसी को वेतन नहीं मिलने से संबंधित मामला संज्ञान मेें आया हुआ है। इस बारे में आलाधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही बीआरसी को वेतन मिल जाएगा।
एसके गर्ग, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed