फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brahmins sought reservation on economic basis

ब्राह्मणों ने मांगा आर्थिक आधार पर आरक्षण

Mon, 07 Oct 2013 12:01 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Mon, 07 Oct 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
Brahmins sought reservation on economic basis
पानीपत में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश टिकली ने कहा कि ब्राह्मण शिक्षा व संस्कार से ही ऊपर उठ सकता है। ब्राह्मणों को अपनी पहचान ओर भी ज्यादा बनाकर देश हित में कार्य करने चाहिए। आरक्षण जातीय आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए। देश का संविधान सबके लिए बराबर है।
विज्ञापन


वे रविवार को मॉडल टाउन स्थित कम्युनिटी हाल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में दो तरह का कानून नहीं होना चाहिए। नियम व कानून सबके लिए बराबर होने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश कौशिक ने की।
विज्ञापन


उन्होंने सभी को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने की नसीहत दी। दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या व महिलाओं पर अत्याचार जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर गौडी ने सभी का स्वागत किया। सभी ने महापंचायत के प्रस्तावों पर विशेष चर्चा की। ज्यादातर वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलने की बात पर जोर दिया।

मुख्य रूप से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश, कश्मीरी ब्राह्मणों को विशेष सुरक्षा व ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की बात पर जोर दिया। 

इस दौरान सुरेश कुमार टिकली को राष्ट्रीय संयोजक, जिले सिंह पिचौलिया को प्रदेश संयोजक व सुरेश चंद को यूपी का संयोजक चुना गया। मंच संचालन प्रदेशाध्यक्ष रोहित गौतम व राष्ट्रीय महासचिव रित मोहन ने संयुक्त रूप से किया।


ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर दीदार शर्मा व जय भगवान शर्मा भिवानी, सुरेश, चंद्रमोहन व धर्मबीर गौड सोनीपत, बलवान शर्मा पानीपत, धर्मबीर कुरुक्षेत्र, अजय कौशिक चरखी दादरी, ऋषिराम करनाल, एनके शर्मा यमुनानगर, सतीश रोहतक, सतबीर शर्मा गुड़गांव, केसी शर्मा फरीदाबार, जितेंद्र शर्मा पंचकूला, टेकचंद शाहबाद, देवेंद्र शर्मा सफीदों, अनिल गौतम जींद, योगेश शर्मा बागपत, अशोक शर्मा, दीपचंद, मोतीराम, डा. सुरेंद्र, अनिल, कृष्ण सिवाह, रामफल शर्मा व नरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed