फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Boutique owner raped at gunpoint, daughter molested

Panipat News: बुटिक संचालिका के साथ पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म, बेटी से की छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Boutique owner raped at gunpoint, daughter molested
पानीपत। बापाैली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बुटिक संचालिका के साथ पिस्ताैल के बल पर उसके साथ बुटिक में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने संचालिका की नाबालिग लड़की के साथ भी छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसने दाे महीने पहले भी आरोपी के खिलाफ बापाैली थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है और दूसरी बार मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक महिला ने थाना बापौली पुलिस काे शिकायत में बताया कि विक्रम नाम का व्यक्ति 16 जून की रात उसके बुटिक पर आया। उसने पिस्ताैल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विराेध करने पर गाेली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी आवाज सुनकर उनकी बेटी दुकान पर आ गई। आरोपी ने उनेके साथ भी छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने उनकी बेटी काे भी पिस्ताैल दिखाकर धमकी दी कि किसी को कुछ बताया ताे उसकी मां काे गाेली मार देगा। उनका शोर सुनकर आस पड़ाेस के लाेग पहुंच गए।

आरोपी लोगाें के आने पर उनको जान से मारने की धमकी देकर भा गया। महिला ने आरोप लगाया कि आराेपी ने धमकी दी कि थाने में शिकायत देने से कुछ नहीं होगा। उसकी सबके साथ अच्छे संबंध हैं। महिला का आरोप है उसने आरोपी के 26 अप्रैल काे दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसने अब दोबारा उनके साथ फिर दुष्कर्म किया। उनको और उनकी बेटी को जान का खतरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed