फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Both mother and child die after delivery in private hospital

Panipat News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Both mother and child die after delivery in private hospital
पानीपत। सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सामान्य डिलीवरी के बावजूद संदिग्ध परिस्थितियों में जच्चा-बच्चा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डिलीवरी के एक घंटे बाद डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि डिलीवरी के वक्त अचानक दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई और उन्हें एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल भेज दिया। नागरिक अस्पताल में भी डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की अपील की। जिसके बाद वीरवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

हाली कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता है। उसकी पत्नी रूमा कुमारी (30) गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा के बाद वह अपनी पत्नी को सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार देर रात करीब दो बजे रूमा की नॉर्मल डिलीवरी हुई। इस दौरान उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा दोनों को पूर्णतया स्वस्थ होने की भी बात कही थी। परिवार ने भी दोनों को देखा था, तो भी उनमें किसी तरह की कोई कमी नजर नहीं आ रही थी। करीब एक घंटे बाद डॉक्टर ने जच्चा बच्चा की अचानक तबीयत खराब होने की बात कही। साथ ही दोनों को रेफर कर दिया। आनन-फानन में परिजन दोनों को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने चेकअप के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


10 साल बाद जगी थी आस-
नरेंद्र ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय एक बड़ी बेटी है। उसके बाद उन्हें कोई संतान नहीं हुई। कई बार पत्नी का गर्भपात हो गया था। इस बार संतान की आस जगी थी, लेकिन संतान के साथ साथ पत्नी की भी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed