फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   body of missing SDO of sugar mill was found in canal near Khubdu Jhal in Panipat

Panipat: शुगर मिल के लापता SDO का खूबडू झाल के पास नहर में मिला शव, सुबह सैर करने के लिए निकला था मृतक

Sat, 12 Oct 2024 12:40 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 12 Oct 2024 12:40 PM IST
सार

शुगर मिल कॉलोनी निवासी सुदेश ने पुलिस को बताया कि उनके पति प्रदीप राठी शुगर मिल में बतौर सिविल एसडीओ कार्यरत हैं। प्रदीप पिछले चार पांच दिन से विभागीय काम के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। वे काफी परेशान चल रहे थे।

विज्ञापन
body of missing SDO of sugar mill was found in canal near Khubdu Jhal in Panipat
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए शुगर मिल के सिविल एसडीओ परदीप राठी का शव शनिवार सुबह खुबडू झाल के पास नहर से मिला है। मौके पर पहुंचे एसडीओ के परिजनों और मिल अधिकारियों ओर कर्मचारियों ने शव की शिनाख्त कर ली है। अब शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वे  विभागीय काम से तनाव में चल थे। एसडीओ प्रदीप राठी वीरवार सुबह सैर करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने  स्तर पर उनकी काफी तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद एसडीओ  की पत्नी ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत 'मॉडल टाउन थाना पुलिस  को दी।  पुलिस ने शिकायत के  आधार पर मामले में  गुमशुदगी का केस दर्ज  छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


शुगर मिल कॉलोनी निवासी सुदेश ने पुलिस को बताया कि उनके पति प्रदीप राठी शुगर मिल में बतौर सिविल एसडीओ कार्यरत हैं। प्रदीप पिछले चार पांच दिन से विभागीय काम के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। वे काफी परेशान चल रहे थे। वह वीरवार सुबह 4 बजे नहर किनारे  सैर करने गए थे। इसके बाद वे घर नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
नहर बाईपास पर देशवाल चौक के पास सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो ने सुबह 4:54 बजे वे नहर किनारे सैर करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मिल प्रबंधन ने भी नहर किनारे शिफ्ट वाइज अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी थी। शनिवार करीब 7:00 बजे नहर में इनका शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस और शुगर मिल कर्मचारियों के साथ एसडीओ के परिजनों को भी दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर उनकी शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed