फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bodies of two teenagers who drowned in a canal were found in Khubdu Jhal.

Panipat News: नहर में डूबे दो किशोरों के शव खुबडू झाल से मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two teenagers who drowned in a canal were found in Khubdu Jhal.
पानीपत। होली के दिन रंगों से खेलने के बाद पैर फिसलकर दिल्ली पैरलल नहर में डूबे दो किशोरों के शव नहर से बरामद हुए। रविवार को दोनों कर्ण (15) निवासी बहराइच यूपी व अंकुश (14) निवासी पटना बिहार के शव सोनीपत जिले में खुबडू झाल के पास नहर में मिले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अंकुश परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के पटना जिले के रहने वाले सुधीर ने बताया कि वह पानीपत में उझा विहार काॅलाेनी में रहते हैं। उनके चार बच्चे, तीन बेटी और एक बेटा हैं। छोटा बेटा अंकुश बुधवार को होली खेलने के बाद असंध रोड के पास नहर किनारे टहलने गया था। वह नहर की पटरी पर बैठ गया। उसी समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। उसी दिन से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजन खुबडू झाल के पास पहुंचे। जहां पर उन्हें अंकुश का शव दिखाई दिया। पुलिस टीम को सूचना देकर शव नहर से बाहर निकाला और पानीपत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed