फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bodies of three youths recovered from Yamuna, two of them were swept away on Sunday, one unknown

Panipat News: यमुना से तीन युवकों के शव बरामद, इनमें दो रविवार को बहे थे, एक अज्ञात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Bodies of three youths recovered from Yamuna, two of them were swept away on Sunday, one unknown

विज्ञापन
सनौली।
यमुना नदी में नहाने के दौरान गहरे कुंड में डूबे दोनों युवकों के शवों को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को बरामद कर लिया है। इसके अलावा इस सर्च अभियान के दौरान एक अज्ञात युवक का भी शव बरामद किया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे को शवगृह रखवा दिया है।

बता दें कि रविवार को तीसरे पहर बिहार राज्य के जनपद गोपालगंज के थाना गोपालपुर क्षेत्र के गांव छतरपड़ी निवासी रंजीत (24) अपने तीन साथियों संगम, आनंद, राजकुमार के साथ सनौली यमुना पुल के निकट यमुना नदी में नहा रहा था। तभी वह और उसका साथी संगम डूब गए। उसी समय गोताखोरों ने रंजीत के साथी संगम को तो बचा लिया, लेकिन रंजीत का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

देरशाम बबैल नाका निवासी संदीप (28) अपने दो साथियों के साथ यमुना में नहाने पहुंचा। तभी नदी में डूब गया। जबकि उसके साथियों की जान बच गई। अगले दिन एक युवक का शव बरामद हुआ, शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके कुछ ही देरी के बाद ब्रिज के निकट से ही करीब 25 फीट गहराई से संदीप का शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद गोताखोरों ने रंजीत की तलाश की, जिसमें करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर रिशपुर-मामौर के निकट से शाम करीब पांच बजे उसका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed