फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bodies of both friends found

Panipat News: नहर में डूबे दोनों दोस्तों में एक का खुबडू झाल और दूसरे का बड़वासनी के पास मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
bodies of both friends found
पानीपत। गोहाना रोड सिंचाई विभाग के कार्यालय के नजदीक दिल्ली पैरलल नहर में बहे दोनों दोस्तों के शव बुधवार को बरामद हो गए। पुलिस के अनुसार शुभम का शव खुबडू झाल के पास और सुखविंद्र का शव सोनीपत के बड़वासनी के पास नहर में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाने की पुलिस को दी शिकायत में राजनगर निवासी सचिन ने बताया था कि वह कोचिंग की तैयारी कर रहा है। सोमवार को उसके दोस्त राज नगर निवासी अंकित का जन्मदिन था। वह उसे जन्मदिन की बधाई देने अंकित के घर गया था। अंकित के घर पर उसका मौसेरा भाई शुभम निवासी अमलापुर, शामली और सुखविंद्र निवासी राजनगर भी थे। वह चारों इकट्ठे होकर अंकित का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली पैरलल नहर किनारे महराणा के पास गए थे। उन्होंने अंकित के जन्मदिन का केक काटा और उसके बाद मस्ती करने लगे। वह चारों दोस्त नहर किनारे बैठकर नहाने लगे। वह और अंकित कपड़े पहनने लगे। इसी बीच सुखविंद्र और शुभम नहर के तेज बहाव में बह गए। उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें बचा न सके। पुलिस ने सचिन की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर नहर में सर्च अभियान चलाया था।
विज्ञापन

रात दो बजे पड़ी नजर-
बता दें कि परिवार के 50 सदस्यों की टीम 10-10 की टुकड़ी बनाकर हर पांच किलोमीटर पर बैठी थी। वहीं कुछ सदस्य खुबडू झाल पर बैठे थे। मंगलवार की रात दो बजे परिजनों की नजर नहर में एक बड़े आकार की वस्तु पर पड़ी। उन्होंने टॉर्च की रोशनी से देखा तो वह शव था। उसे बाहर निकाला तो शव की शिनाख्त शामली निवासी शुभम (20) के रूप में हुई। वहीं बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुखविंद्र का शव सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed