फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP to celebrate Veer Bal Diwas to commemorate the martyrdom of the younger Sahibzadas

Panipat News: भाजपा छोटे साहिबजादों की शहादत को याद में मनाएगी वीर बाल दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
BJP to celebrate Veer Bal Diwas to commemorate the martyrdom of the younger Sahibzadas
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी 26 दिसंबर को जिला स्तर पर वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम करेगी। इसके लिए गुरुद्वारा मॉडल टाउन के प्रधान हरचरण सिंह धम्मू जिला संयोजक और पूर्व मेयर अवनीत कौर को सह संयोजक बनाया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि यह दिन गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत और अद्वितीय वीरता को याद करने के लिए समर्पित है। उन्होंने धर्म और सच्चाई के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ जनवरी 2022 को इस दिन की घोषणा की थी। यह दिन बच्चों के साहस, संकल्प और राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को सम्मानित करने का अवसर है। यह सिख इतिहास के गौरवशाली पन्नों को राष्ट्रव्यापी पहचान दिलाता है, इसके लिए 26 दिसंबर को जिला स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरचरण सिंह धम्मू को जिला संयोजक और पूर्व मेयर अवनीत कौर सह संयोजक बनाया है। इसके साथ भूपेंद्र सिंह सग्गू, भूपेंद्र सिंह जोनी, परमजीत सिंह, तेजबीर सिंह बिट्टू, अमृत कौर, देवेंद्र मक्कड़, सतनाम सिंह नंदा, गोल्डी, गगनदीप सिंह, अर्जुन सिंह, हरपाल सिंह और त्रिलोक सिंह शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed