{"_id":"57a0e4164f1c1b675d2b9893","slug":"bjp-strike-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और समर्थित पार्षदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और समर्थित पार्षदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर आगे आने वाले पार्षदों में से एक पार्षद नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भाजपा के चर्चित पार्षद हरीश शर्मा, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह और वार्ड-13 की पार्षद सुधा अग्रवाल के पति रामरत्न अग्रवाल ने भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को अपना समर्थन दिया है। निगम आयुक्त ने समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन पार्षद विकास कार्य शुरू कराने के लिए अड़े रहे।
पार्षद का आरोप है कि देवी मंदिर से लेकर गैस गोदाम तक करीब पौने दो करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के वर्क ऑर्डर होने के बाद भी काम शुरू नहीं किया गया है। पार्षद ने ठेकेदार पर मनमर्जी करने का भी आरोप लगाया है। दावा किया है कि एक ट्रॉली मिट्टी डालने के बाद काम बंद कर दिया गया। निर्माण न होने से वार्डवासियों में भी रोष है।
नगर निगम के वार्ड-पांच पार्षद जय कुमार बिंदल मंगलवार को वार्डवासियों के साथ नगर निगम आयुक्त कार्यालय पर पहुंच गए। वे निगम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में वार्ड छह की पार्षद के पति संजीव कुमार, वार्ड-13 की पार्षद के पति रामरतन अग्रवाल, वार्ड तीन के पार्षद हरीश शर्मा और पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार और निगम अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। सूचना पर नगर निगम आयुक्त वीना हुड्डा धरना दे रहे पार्षदों के पास पहुंच गईं। उन्होंने बहुत देर तक पार्षदों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन पार्षद जयकुमार बिंदल ने उनके आश्वासन पर ध्यान नहीं दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
दो साल पहले हुए वर्क ऑडर, अब तक काम अधर में
वार्ड-पांच पार्षद जयकुमार बिंदल ने बताया कि भावना चौक से लेकर गैस गोदाम तक करीब दो किलोमीटर तक गली का निर्माण होना है। नगर निगम ने करीब दो साल पहले वर्क ऑडर किए थे। इसका काम अब तक अधर में लटका है। आरोप लगाया कि ठेकेदार कभी एक ट्रॉली मिट्टी डाल देता है तो कभी दो ट्रॉली। इस कारण गली में कीचड़ हो गई है।
एक करोड़ 68 लाख से बननी है गली
पार्षद जयकुमार ने बताया कि गली के निर्माण के लिए करीब एक करोड़ 68 लागत की राशि मंजूर की गई है। लगभग दो सप्ताह पहले एक करोड़ दो लाख रुपये भी मंजूर कर दिए गए। इसके बाद भी गली का निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
इन मांगों को लेकर है रोष
पार्षद ने मांग की है कि देवी मंदिर रोड से लेकर गैस गोदाम तक मेन रोड का कार्य 2014 में शुरू हुआ था, लेकिन एक साल पहले ठेकेदार ने मिट्टी डालकर छोड़ दिया। इसलिए ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। जावा कॉलोनी में एक ठेकेदार ने नालियां बनाई थीं। करीब एक महीने बाद ही नालियां टूट र्गइं। इन नालियाें का निर्माण दोबारा करवाया जाए। भावना चौक से भोला चौक तक देवी मंदिर रोड का वर्क ऑडर करने के साथ ही जल्द शुरू करवाया जाए। सग्गु फर्नीचर की दुकान से भावना चौक तक नालों का वर्क ऑर्डर किया जाए। एमसी हाउस के पास एलएचएस और आरएचएस के नालों का वर्क ऑर्डर करने के साथ निर्माण भी शुरू करवाया जाए।
वार्ड पार्षद को दो दिन के अंदर निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया है। ठेकेदार को भी सख्त निर्देश दिए जाएंगे। जल्द से जल्द गली निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।
वीना हुड्डा, कमिश्नर, नगर निगम पानीपत।