फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP launched membership drive

Panipat News: भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
BJP launched membership drive
सदस्य बनाते अनिल पंवार। स्रोत : सोशल मीडिया
मतलौडा। भाजपा पार्टी द्वारा देश भर में सदस्यता अभियान जोरों पर चल रहा है। जिसको लेकर बड़े से बड़े नेता व बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी रुचि दिखाते हुए धरातल पर कार्य कर रहे है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शनिवार को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के सुपुत्र एवं भाजपा के जिला सचिव अनिल पंवार ने इसराना विधानसभा के मतलौडा, भालसी तथा वैसर गांव में घर-घर जाकर युवाओं को भाजपा पार्टी का सदस्य बनाया। इस दौरान उन्होंने उक्त गांवों में सैकड़ों नए युवाओं को भाजपा पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। अनिल पंवार ने कहा कि भाजपा पार्टी ही ऐसा राजनितिक दल है।
विज्ञापन

जो सरकारी योजनाओं से लेकर संगठन के कार्य को धरातल स्तर पर करता है। जिसके परिणामस्वरूप आज विश्व भर में भाजपा पार्टी नंबर वन पर है। उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक भी की। अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। अनिल पंवार ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की, कि वे इस अभियान में अपनी पूरी रुचि ले और इसे सफल बनाए। उन्होंने कहा कि हम सब युवाओं ने मिलकर पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में निरंतर विकास की नई उंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश निरंतर इसी गति के साथ आगे बढ़े। यही हम सब युवाओं का संकल्प है। इसी संकल्प के साथ भारत देश 2047 तक विकसित देश होगा।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि 50 सदस्य बनाने वाला हर व्यक्ति भाजपा का सक्रिय सदस्य कहलाएगा। वहीं भाजपा पार्टी में सक्रिय सदस्य को ही पद की जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने युवाओं सहित सभी आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने मोबाइल फोन से 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल करें और भाजपा पार्टी का सदस्य अवश्य बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed