फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP ignored Israna: Deependra

भाजपा ने की इसराना की अनदेखी : दीपेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
BJP ignored Israna: Deependra
इसराना। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को इसराना में भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब-कांग्रेस से ही आस अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। निहाल गार्डन से शुरू पदयात्रा मुख्य बाजार होते हुए गुरुद्वारा के साथ अमर अनाज मंडी में संपन्न हुई। बारिश के दौरान भी दीपेंद्र हुड्डा ने पदयात्रा जारी रखी। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर गुरुद्वारा इसराना साहिब में वे मीडिया से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि उन्होंने करीब एक महीने पहले हरियाणा मांगे हिसाब अभियान शुरू किया था। जो 29वें हलके में पहुंचा है। यह अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तो निश्चित है, कांग्रेस का तीन चौथाई बहुमत भी आ सकता है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार के बावजूद 10 साल में कोई बड़ी उपलब्धि जनता को बताने को नहीं है। इसराना की बात करें तो भाजपा ने 10 साल में विकास का कोई काम नहीं किया। न कोई कॉलेज बना, न अस्पताल, न खेल स्टेडियम बनवाया। यही हाल पूरे प्रदेश का है। जनता के आक्रोश को देखते हुए भाजपा ने चुनाव के ठीक पहले गठबंधन तोड़ा और मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेशाध्यक्ष तक बदल दिया। हरियाणा को 10 साल में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार व नशे का प्रतीक बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर लें, बाबा साहब के संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे। इस अवसर पर सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर, विधायक बलबीर वाल्मीकि, विधायक इंदुराज नरवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा व अनिल मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed