फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP government failed on every front: Sachin Pilot

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : सचिन पायलट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
BJP government failed on every front: Sachin Pilot
सनौली/बापौली। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने रविवार को बापौली अनाज मंडी में गुर्जर बाहुल्य समालखा विधानसभा को साधा। उन्होने 25 मई को पांच साल के लिए देश की तकदीर का फैसला करने वाला दिन बताया। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले दस साल में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। महंगाई व बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई प्र‎यास नहीं किए गए हैं। सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपये चंद पूंजीपतियों के कर्ज के माफ कर दिए, मगर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कदम तक नहीं उठाया। वर्ष 2014 में 400 रुपये में मिलने वाला गैस सिलिंडर अब 1100 का बिक रहा हैं। अब जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। पायलट ने कहा कि करनाल से लोकसभा प्र‎त्याशी युवा नेता हैं। उनमें लोकसभा की सेवा करने की हिम्मत भी है। उन्होंने जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री के सुपुत्र रविंद्र छौक्कर को भाजपा में ज्वाइन कराया। इस अवसर पर दिव्यांशु बुद्धिराजा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू, विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई कंवर सिंह छौक्कर, पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर, रविंद्र छौक्कर, कटार सिंह छौक्कर, सरपंच सालीम, विकास गुर्जर, प्र‎वीन खेड़ा, पूर्व सरपंच बासा, कटार सिंह पूर्व सरपंच‎ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed