{"_id":"61e871628e9a903be1646639","slug":"bjp-district-president-built-the-way-demolished-the-capture-panipat-news-knl965417198","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनवाया रास्ता, कब्जा ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बनवाया रास्ता, कब्जा ढहाया
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-24 में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता की निमार्णाधीन कोठी के सामने से मिट्टी ?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बुधवार को सेक्टर 24 में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की है। एचएसवीपी को भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के खिलाफ भी ग्रीन बेल्ट को काटकर मिट्टी डलवाकर अपनी कोठी के लिए रास्ता बनाने की शिकायत मिली थी। कार्रवाई के लिए पहुंची टीम को शिकायत सही मिली। यहां पर निर्माणाधीन कोठी के सामने लगभग 30 फीट ग्रीन बेल्ट में खड़े पेड़ पौधों को नष्ट किया गया था। ग्रीन बेल्ट को क्षति पहुंचाई गई थी। ग्रीन बेल्ट को काटकर कोठी तक रास्ता बनाया गया था। कार्रवाई के लिए पहुंची एचएसवीपी की टीम ने यहां डाली गई मिट्टी को जब्त कर लिया । विभाग ने दोबारा ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने की कोशिश करने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
वन विभाग ने एचएसवीपी को की थी शिकायत
वन विभाग को शिकायत मिली थी कि सेक्टर 24 में भाजपा की जिलाध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता की कोठी बन रही है। यहां कोठी के लिए रास्ता बनाने के लिए ग्रीन बेल्ट से पेड़ काटे गए हैं। वन विभाग ने इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एचएसवीपी को इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर दोनों विभागों ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट से कब्जे को हटाया।
हमने नेत्री की कोठी के सामने से मिट्टी हटवा दी है- ईओ
सेक्टर 24 में शिकायत पर कार्रवाई की गई है। नेत्री की कोठी के सामने से मिट्टी हटवा दी है। यहां ग्रीन बेल्ट पर मिट्टी डालकर रास्ता बनाया गया था।
अनुपमा मलिक, ईओ एचएसवीपी