फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bikes colids, one died, three injured

दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 01 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Sun, 01 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जाटल रोड आठ मरला के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इनमें से दो ही हालत गंभीर है और दोनों को पीजीआई रोहतक दाखिल कराया गया है। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने के साथ मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसा शुक्रवार बीती देर रात को जाटल रोड आठ मरला के नजदीक हुआ। दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की भिडंत हो गई। जिसमें वीरेंद्र निवासी वैसर की मौत हो गई और गौरव, अमित निवासी जागिनी जींद व विकास निवासी शास्त्री कॉलोनी घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


 जहां पर अमित व विकास को गंभीरावस्था के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वीरेंद्र के परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र व गौरव एक ही मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे। जाटल रोड आठ मरला के पास एक दूसरी मोटरसाइकिल के साथ सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed