फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike riding medical store operator dies, friend injured in collision with tractor

Panipat News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, दोस्त घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bike riding medical store operator dies, friend injured in collision with tractor
पानीपत। काबड़ी रोड फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद वापस घर जा रहे थे। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसा रविवार रात का है।
विज्ञापन

खुखराना गांव निवासी तेजवीर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। रविवार रात शाम साढ़े छह बजे गांव काबड़ी से रामलाल चौक की तरफ जा रहा था। वह काबड़ी रोड फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसका भतीजा राहुल (26) निवासी नयाबांस, सोनीपत व उसका दोस्त मोहित बाइक पर मिले। वे भी रामलाल चौक की तरफ जा रहे थे। वे दोनों फ्लाईओवरों पर पहुंचे तो पुराने उपायुक्त भवन की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में आया और उसने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उसने दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राहुल की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। राहुल दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई साहिल है। पिता रामनिवास खेताबाड़ी करते हैं। राहुल का पानीपत में मेडिकल स्टोर था। वह मेडिकल स्टोर बंद कर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed