{"_id":"68702b82fcfe03c8da04429b","slug":"bike-riding-iti-student-dies-three-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1006-140084-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाइक सवार आईटीआई छात्र की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाइक सवार आईटीआई छात्र की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
पानीपत। हरिद्वार हाईवे पर कुराड़ फार्म के पास वीरवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली के कुचलने से बाइक सवार आईटीआई के छात्र झांबा गांव के आशु की मौत हो गई। जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
चाराें एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। ट्रैक्टर चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी और एक को कुचलकर आगे निकल गया था। सनौली थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है और शव को शवगृह में रखवा दिया है।
झांबा गांव के मनीष ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का आशु (19), छाजपुर गांव के अंकित और हरिओम एक ही मोटरसाइकिल पर फैक्टरी से काम कर घर लौट रहे थे।
आशु आईटीआई में पढ़ाई के साथ फैक्टरी में भी काम करता है। वे कुराड़ फार्म के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। वे चारों नीचे गिर गए। ट्रैक्टर का पहिया आशु के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वे तीनों घायल हो गए। चालक मौका पाकर ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व उनके परिजन पहुंचे। उन्होंने उनको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आशु के शव को शवगृह में रखवा दिया।