फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike riders snatch two chains

बाइक सवारों ने दो की चेन झपटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatch two chains
पानीपत। बाइक सवारों ने दुस्साहस दिखाते हुए दो लोगों से चेन झपट ली। पत्नी संग सैर पर निकले व्यक्ति और पति के साथ योग क्लास जा रही महिला से लूट की वारदातें हुईं। दोनों घटनाएं करीब घंटे भर के अंतराल पर हुईं।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर किशनपुरा निवासी सतपाल रावल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोज पत्नी राजरानी के साथ सुबह सैर पर जाता है। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे सरकारी स्कूल की ओर सैर पर गए थे। पीछे से दो युवक बाइक पर आए और उनके पास आकर बाइक धीमी कर ली और उसके गले से सोने की चेन झपट ली और जीटी रोड की ओर भाग गए। चेन एक तोले की थी। पहले भी इस क्षेत्र में स्नैचिंग की कई वारदात हो चुकी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार रविंद्र मेहता पुत्र बाबू राम मेहता निवासी कृष्णा नगर ने बताया कि वह सुबह छह बजे अपनी पत्नी गीतिका के साथ बाइक पर योग क्लास में जा रहा था। उनकी बाइक के सामने एक बैल आ गया इसलिए उसने अपनी बाइक की गति धीमी कर ली। उनकी बाइक के पास ही एक बाइक पर हेलमेट लगाए दो युवक थे, उस बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पत्नी गीतिका के गले से एक तोले की सोने की चेन झपट कर दोनों फरार हो गए। वह अपनी पत्नी को घर छोड़कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने पहुंचा। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed