{"_id":"6484e8db599895559b073ee7","slug":"bike-rider-killed-in-car-collision-sister-injured-panipat-news-c-244-1-sknl1015-673-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बहन घायल
विज्ञापन
पानीपत। गढ़ी सिकंदरपुर के पास बाइक सवार बहन-भाई को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौत हो गई, जबकि बहन की हालत गंभीर है। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने बहन की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
करनाल के बांसा गांव निवासी शिमला ने बताया कि वह हाल में भारत नगर में रहती है। वह सिगमा अस्पताल में स्वीपर की नौकरी करती है। वह शुक्रवार को शाम सात बजे अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने भाई रणधीर निवासी हसनपुर, करनाल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर भारत नगर जा रही थी। जब वह रिफाइनरी रोड पर गांव गढ़ी सिकंदरपुर के पास पहुंचे तो एक कार चालक तेज रफ्तार में आया और सीधी उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरे, उसके भाई रणधीर को गंभीर चोट लगी। हादसा स्थल पर उसकी रिश्तेदारी से दीपक निवासी गंढी सिकंदरपुर पर पहुंच गया, उन्होंने भाई को इलाज के लिए मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।