फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike rider dies in road accident

Panipat News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
समालखा। मनाना गांव में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार मुकेश (43 वर्ष) की मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मनाना गांव के जोगिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे खेत की तरफ गया था। उसने गांव के नजदीक अपने बड़े भाई मुकेश को पड़ा देखा। उनकी मोटरसाइकिल भी नजदीक ही पड़ी थी। उस समय उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। उसने पड़ोसी खेत मालिक से घर सूचना भेजी। उसका दूसरा भाई मनीत गाड़ी लेकर आया। वे मुकेश को सरकारी अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने उनकी मौत सड़क दुर्घटना में आई गंभीर चोट के कारण होना बताया। समालखा थाना पुलिस ने जोगिंद्र की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed