{"_id":"68095828b6ca5aed280aba7d","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-panipat-news-c-244-1-pnp1012-135836-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर एनएफएल गेट के पास कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अपने रिश्तेदार को लेने के लिए पुराना बस स्टैंड जा रहा था।
नांगल खेड़ी गांव निवासी विक्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात को करीब नौ बजे उनके कुछ रिश्तेदार पुराने बस स्टैंड पर आए थे। वह और उसका भाई अजय (30) अलग-अलग बाइकों से रिश्तेदारों को लेने के लिए पुराना बस स्टैंड जाने लगे। जैसे ही वह एनएफएल गेट के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से अजय की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक कुछ देर के लिए रुका, लेकिन अजय को ज्यादा चोट लगने के कारण वह मौके से भाग गया।
इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से अजय को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अजय को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।