फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike rider dies due to car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision
पानीपत। रोड धर्मशाला के पास जीटी रोड पर गलत साइड आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा भी घायल हो गया। आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। घायल युवक की शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अदियाना निवासी रविंद्र पुत्र दिलबाग सिंह ने बताया कि वो एक गेस्ट हाउस में काम करता है। उसका पड़ोसी बिट्टू कुमार पुत्र जयनारायण अंसल सिटी में वाईफाई लगाने का काम करता था। शुक्रवार की रात को बिट्टू को काम पर देरी हो गई थी। बिट्टू की उसके पास कॉल आई कि वो लेट हो गया है उसे बाइक पर ले जाए। वो बिट्टू को लेकर बाइक पर वापस अपने लाल बत्ती के पास स्थित गेस्ट हाउस में आ रहा था। बाइक वो चला रहा था। रात दो बजे रोड धर्मशाला के पास गलत साइड से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वो दोनों सड़क पर गिर गए। उसको हल्की चोटें आई जबकि बिट्टू के सिर में गंभीर चोटें आई। कार चालक ने एक बार कार रोकी और फिर लोगों की जुट रही भीड़ को देखकर फरार हो गया। उसने कार का नंबर नोट कर लिया। वो लोगों की मदद से बिट्टू को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed