फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike collides with helpless cattle, one dead, two injured

Panipat News: बेसहारा गोवंश से टकराई बाइक, एक की मौत, दो जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with helpless cattle, one dead, two injured
पानीपत। समालखा में हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के पास शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार बाइक गोवंश से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। बाइक सवार तीनों दोस्त समालखा खंड के मतरौली गांव के रहने वाले थे। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन अमन निवासी मतरौली ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त प्रवीण और विक्की के साथ शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक पर कहीं जा रहे थे। प्रवीण तेज गति से बाइक चलाने लगा तो उसने और विक्की ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह बाइक की स्पीड बढ़ाता चला गया। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के पास सामने से आ रही एक गाय से टकरा गई। रात के अंधेरे और ओवर स्पीड की वजह से वे गाय से टकराने के बाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस हादसे में प्रवीण के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसे और अमन को गंभीर चोटें आई हैं। उसने बताया कि मृतक प्रवीण मजदूरी का काम करता था। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल पहुंची समालखा थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed