फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike collided with tree due to loss of balance, two died

संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with tree due to loss of balance, two died
मतलौडा।गांव कवी की ओर बाइक पर जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवकों की बाइक की स्पीड ज्यादा बताई जा रही है जिसका सड़क पर मोड़ के पास संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मूल रूप से मध्यप्रदेश के विकास और समीर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार घटना रात करीब 12 बजे की बताई गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक 30 वर्षीय समीर और 19 वर्षीय विकास निवासी दगवा, जिला रीवा, मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। जो गांव कवी में पूजा हैचरी में काम करते थे। दोनों रात को बाइक लेकर गांव में एक दुकान से सामान लेने गए थे। जब वापस जाने लगे तो ये हादसा हो गया। अब पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed