फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike and phone theft accused arrested, phone and all four bikes recovered

बाइक और फोन चोरी करने वाला आरोपी काबू, फोन और चारों बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike and phone theft accused arrested, phone and all four bikes recovered
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। फोन और बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को सीआईए-दो ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया फोन और चार बाइक बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-दो प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक अनाज मंडी कट के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू किया। पूछताछ की तो आरोपी ने जुलाई में सिवाह फौजी कॉलोनी में रात के समय कमरे से मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। आरोपी की पहचान वधावाराम कॉलोनी निवासी सुनील के रूप में हुई।
विज्ञापन

गहनता से पूछताछ करने पर सुनील ने जिला में अलग-अलग स्थान से 4 बाइक चोरी करने की वारदात का भी खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर वधावाराम कॉलोनी स्थित उसके मकान से 4 बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. आरोपी ने 29 जुलाई की रात सिवाह फोजी कॉलोनी में रोहित के कमरे से फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
2.आरोपी ने 26 नंवबर को देवी मंदिर से हनुमान कॉलोनी निवासी बिजेंद्र निवासी की बाइक चोरी की।
3. आरोपी ने 3 जून 2020 को न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुशील गर्ग की स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर से चोरी करने की।
4. आरोपी ने 21 अक्तूबर को पानीपत सिविल अस्पताल से डिकाडला निवासी विकास की बाइक चोरी की।
5. आरोपी ने 8 जुलाई को गांव भापरा में सत्यवान के प्लांट से उसकी बाइक चोरी करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed