{"_id":"65ac4a75d894be22250a6726","slug":"big-screens-will-be-installed-at-250-places-for-live-telecast-of-ramlala-pran-pratistha-ceremony-panipat-news-c-244-1-pnp1001-12525-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधा प्रसारण को 250 जगहों पर लगेगी बड़ी स्क्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधा प्रसारण को 250 जगहों पर लगेगी बड़ी स्क्रीन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में कई संगठन बड़े पर्दे लगाकर अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाएंगे। इसके लिए जिले के विभिन्न मंदिरों समेत करीब 250 जगहों पर बड़े पर्दे पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कुछ लोग किराये पर स्क्रीन लेकर आए हैं तो कई बड़ी एलईडी लगाने की तैयारी है। मंदिरों में पुजारी और प्रबंधन समिति भी इसे खास बनाने में जुटी है।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ उत्साह है। समारोह से पहले ही हर तरफ रामधुन सुनाई देने लगी है। मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे, राम आएंगे... की धुन पर भक्त मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं। औद्योगिक नगरी में इसे उत्सव की तरह मनाने की तैयारी है। जगह-जगह विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। कलंदर पीर मार्केट एसोसिएशन की प्रधान मीनाक्षी चावला ने बताया कि सोमवार श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कलंदर चौक में सुबह 9:30 बजे हवन कर हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद 11 से दो बजे तक अयोध्या का लाइव प्रोग्राम बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। साथ ही प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य संगठनों ने भी इसकी तैयारी की है।
श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड के प्रधान भीम सचदेवा ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर अयोध्या से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। यह बड़ी स्क्रीन यूएस टावर (कुबेर धर्मकांटा वाली जगह) बरसत रोड पर लगाई जाएगी। प्रात: 11 बजे से इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसमें श्रीराम सेवा दल, पानीपत सेवा मंडल, राजन मेमोरियल ट्रस्ट, श्रीराम नाटक क्लब, आरडब्ल्यूए सेक्टर-13 और 17 भी शामिल होगी। कार्यक्रम के उपरांत लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
श्री राम मंदिर वार्ड-7 के प्रधान कृष्णलाल जुनेजा (कोटू) ने बताया कि शहर में राम का सबसे पुराना मंदिर है। मंदिर में पिछले कई दिन से प्रतिदिन भंडारा किया जा रहा है। 22 जनवरी को मंदिर में सुबह और शाम को पूजन और दीपोत्सव मनाने के साथ सुबह अयोध्या से मंदिर का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसकी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही भंडारा भी लगाया जाएगा।
दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा ने बताया कि सेक्टर-25 स्थित रघुनाथ धाम में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। यहां भक्तों को अयोध्या श्रीराम मंदिर का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। सेक्टरवासियों के अलावा आसपास के लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। प्रसारण के बाद आरती की जाएगी और भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर में शाम को दीप महोत्सव किया जाएगा।
सनौली रोड भीम गोड़ा मंदिर के सचिव विजय चौधरी ने बताया कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये की बड़ी एलईडी लाई गई है। मंदिर में समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके साथ सुबह के समय पूजा की जाएगी और दोपहर को आरती के बाद शाम को दीपोत्सव किया जाएगा।
एसडी विद्या मंदिर सेक्टर-12 के चेयरमैन सतीश चंद्रा ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को स्कूल में विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को प्राण प्रतिष्ठा का लाइव बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। विद्यालय में 2100 दीये लगाने के साथ बड़ी रंगोली बनाई जाएगी।

सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी। संवाद