फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bhiwani board exams from tomorrow in 75 four susceptible centers

भिवानी बोर्ड की परीक्षाएं कल से 75 में चार अतिसंवेदनशील केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani board exams from tomorrow in 75 four susceptible centers
पानीपत। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मंगलवार को वीडियो कांन्फ्रेंस के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को 31 मार्च से शुरू होने वाली भिवानी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी परीक्षार्थी या अध्यापक नकल में शामिल पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक के बाद जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने सभी सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पूरी मुस्तैदी से समय-समय पर सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहेंगे ताकि जिला में नकल रहित परीक्षा हो सके। उन्होंने बताया कि नकल रहित परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग व अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों की फ्लाइंग स्क्वाड टीम बनाई गई है ताकि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कोताही न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों की चेकिंग के लिए डीसी फ्लाइंग स्क्वाड अलग से होगी जिसके इंचार्ज आईटीआई प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार इंचार्ज होंगे। इस अवसर पर एसडीएम बिजेंद्र सिंह ढुल, एसडीएम समालखा अश्विनी मलिक, सीटीएम राजेश सोनी, डीएसपी विजय कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 75 परीक्षा केंद्र
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिला में कुल 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से दो परीक्षा केंद्र इसराना के व एक परीक्षा केंद्र मतलौडा का अति संवेदनशील श्रेणी में रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के आस-पास तुरंत प्रभाव से धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed