{"_id":"6295294beea25737057e6069","slug":"bhatt-and-dhingra-face-to-face-to-change-the-name-of-dharamshala-panipat-news-knl109944552","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब धर्मशाला के नाम बदलने को लेकर भट्ट और धींगड़ा हुए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब धर्मशाला के नाम बदलने को लेकर भट्ट और धींगड़ा हुए आमने-सामने
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम सदन की बैठक में उस समय हंगामा मच गया, जब सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट और वार्ड-23 के पार्षद अश्वनी धींगड़ा तिकोना पार्क के सामुदायिक केंद्र के नाम बदलने के मसले पर आमने-सामने हो गए। सीनियर डिप्टी मेयर ने सामुदायिक केंद्र का नाम संत शिरोमणि अनंत श्री दुर्बल नाथ महाराज के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा। पार्षद अश्वनी ढींगरा ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में यह धर्मशाला सर्वजातीय समाज के लिए बनाई गई थी। इसे निगम की ओर से सील करवाया गया था। अगर इसके बाद भी उनके वार्ड की धर्मशाला का नाम बदला जा रहा है तो उनकी जानकारी में होना चाहिए। इसका कोई प्रस्ताव हाउस की बैठक में नहीं था। इसके बाद ढींगरा के समर्थन में कई पार्षद और बोल पड़े। इस पर अवनीत कौर ने विरोध बढ़ते देख इस मुद्दे को पेंडिंग में रखवाया।
सीनियर डिप्टी मेयर भट्ट ने कहा कि लंबे समय से तिकोना पार्क की जमीन पर खटीक समाज की धर्मशाला का निर्माण नगर निगम ने कराया था। जब इसका विरोध किया गया तो सांसद संजय भाटिया, शहर के गणमान्य लोग और पार्षद के बीच समझौता हुआ कि धर्मशाला इसी प्रकार रहेगी। इसकी देखरेख सर्वजातीय पंचायत करेगी और धर्मशाला का नाम महान संत शिरोमणि अनंत श्री दुर्बल नाथ जी महाराज के नाम से रखा जाएगा। इस पंचायती प्रस्ताव को उन्होंने निगम सदन में रखा तो पार्षद अश्विनी धींगड़ा इससे पलट गए और इसका विरोध करने लगे।
पार्क में टूटे पड़े झूले, नए लगवाओ : गर्ग
वार्ड -14 की पार्षद शकुंतला गर्ग ने कहा कि कई पार्कों के झूले टूटे पड़े हैं। इनको रिपेयर करवाया जाए या नया लगवाया जाए। पार्कों के मेंटनेंस और खर्च की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
हर वार्ड में दो डीप ट्यूबवेल, ड्रेन पर स्ट्रीट लाइटें
सदन की बैठक में हर वार्ड में दो-दो डीप ट्यूबवेल लगवाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा वार्ड-7 के पार्षद अशोक कटारिया ने मुद्दा रखा कि ड्रेन पर स्ट्रीट लाइटें होनी चाहिए, जिस पर पूरी ड्रेन को ही स्ट्रीट लाइटों से कवर करने का प्रस्ताव पास किया गया।