फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bhandara vehicle leaves with procession

Panipat News: अयोध्या में दो माह के लिए रवाना हुई कैथल से विशाल भंडारे के लिए सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bhandara vehicle leaves with procession
कैथल। श्री गुरु गोरखनाथ राम जन्म भूमि भंडारा आयोजन समिति की ओर से अयोध्या में आयोजित किए जाने वाले भंडारे को लेकर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली। चंदाना गेट पर श्री रामलीला उत्सव स्थल से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व चेयरमैन कैलाश भगत की मौजूदगी में संतों ने भंडारा वाहन को हरी झंडी दिखाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सैनी ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन को लेकर कैथल जिले के लोगों व भगवान श्रीराम के चरणों में नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि कैथल के लोग भगवान श्री राम के चरणों में सेवा करेंगे। यहां से जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका भी यह सौभाग्य है कि वे यहां शोभायात्रा में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में मंदिरों में स्वच्छता के अभियान की शुरुआत की है। इसके अलावा पूरे देश में लोग घर-घर जाकर अयोध्या से आए चावल वितरित कर निमंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच सौ साल में यह अवसर आया है, जब भगवान श्रीराम मंदिर में विराजमान होंगे। सांसद ने भंडारे के लिए ढाई लाख रुपये की राशि देने का एलान किया। इससे पहले नायब सैनी ने समारोह में पहुंचे सभी महंतों का अभिनंदन किया। साथ ही रामजी सैनी व उनकी टीम को भंडारे के आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव व सौभाग्य का विषय है कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली में कैथल से भंडारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें वे भी दो लाख 51 हजार रुपये की राशि का योगदान करेंगी। विधायक लीला राम ने कहा कि भगवान श्री राम भारत के कण-कण में बसे हैं। आज पूरी दुनिया के लिए खुशी का अवसर है कि भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि अयोध्या में आयोजित किए जाने वाले भंडारे में हर शहरवासी, हर गांव वासी व संस्थाओं ने सहयोग दिया है। प्रयास रहेगा कि यह भंडारा निर्बाध रूप से जारी रहे। पूरे भारतवर्ष के लिए यह खुशी का अवसर है कि रामलला मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। कार्यक्रम में भंडारा समिति के संयोजक रामजी सैनी ने सभी दानी सज्जनों का आभार जताया और कहा कि यह भंडारा दो माह तक चलेगा। उन्होंने जय श्री राम के जयघोष के साथ सभी का आभार जताया। वहीं आयोजन समिति में शामिल हरियाणा प्रदेश राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत बिट्टू छाबड़ा ने कहा कि हम सभी राम भक्तों के लिए यह खुशी का अवसर है कि अयोध्या में भक्तों की सेवा का अवसर मिला है। इसमें जिसने भी दान दिया है, समिति उनका आभार प्रकट करती है। आयोजन समिति ने सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन कैलाश भगत, नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश गर्ग व बिजली निगम की निदेशक ज्योति सैनी को भगवान श्रीराम के मंदिर का स्वरूप देकर सम्मानित किया। साथ ही दानदाताओं का आभार जताया। इस अवसर पर रामजी सैनी, अमरजीत बिट्टू छाबड़ा, कस्तूरी राम, शिवरण, नरेश बंसल, रमेश बंसल, सुरेश किच्छानिया, शशी सैनी, शमशेर सैनी, टोनी सैनी, सुरेश अरोड़ा, ओम गुलाटी, विनोद बंसल, बंटी, दीपी सैनी, रिंकू सैनी, मास्टर राजेंद्र सैनी, पार्षद रिंकू सैनी, पार्षद राज सैनी, पार्षद लीलू सैनी, बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग बिट्टू सहित अनेकों गणमान्य लोग व भंडारा आयोजन समिति के अनेकों सदस्य एवं सेवादार मौजूद थे।

चंदाना गेट से चलकर ढांड पहुंची शोभायात्रा, कांग्रेसियों ने किया स्वागत
शहर में चंदाना गेट से शुरू होकर शोभायात्रा अशोका सिनेमा रोड, भगवान सिंह चौक, छात्रावास रोड से होते हुए पिहोवा चौक और ढांड रोड पर पहुंचीं। शोभायात्रा में गायक नीटू चंचल ने प्रस्तुतियों से समां बांधा। इसके बाद ढांड रोड पर सांसद रणदीप सुरजेवाला की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही सभी को जलपान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed