फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bhakiyu created a ruckus and got vehicles filled with wheat to cross the border

Panipat News: भाकियू ने हंगामा कर बॉर्डर पार करवाए गेहूं से भरे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu created a ruckus and got vehicles filled with wheat to cross the border
सनौली। यूपी के गेहूं की हरियाणा में पाबंदी का बुधवार को उत्तर प्रदेश के भारतीय किसान यूनियन सदस्यों ने बॉर्डर पर विरोध किया और गेहूं से भरे वाहनों को हरियाणा का बॉर्डर पार करवा दिया। इस प्रकरण के दौरान सनौली यमुना बार्डर पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस कम तादाद होने पर बेबस नजर आए। किसान नेताओं ने हरियाणा के अधिकारियों पर किसानों को तंग करने के भी आरोप लगाए। भाकियू ने वाहनों पर रोक लगाने की सूरत में चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यूपी के किसान अपने गेहूं को सनौली यमुना बार्डर पार कर हरियाणा की मंडियों में बेचने के लिए आ रहे थे। जिस पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया था। मंगलवार को कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों ने गेहूं के ट्रैक्टर ट्रालियों और पिकअप गाड़ियों को रोकते हुए वापस भेज दिया। इसी के चलते बॉर्डर पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिसे लेकर आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन करते हुए हरियाणा में प्रवेश दिलवाए जाने की मांग भी की और जाम लगाने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कर वापस तक भेज दिया था। हालांकि, इसके बाद भी किसानों को हरियाणा में जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन




बुधवार सुबह के समय गेहूं लेकर आए किसानों ने बॉर्डर पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जाम को खुलवाया गया। उधर सूचना पाकर भारतीय किसान यूनियन के कपिल खाटियान दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ यूपी-हरियाणा सनौली यमुना बॉर्डर पर पहुंचे। जहां उन्होंने हरियाणा सनौली नाका पुलिस चौकी में हंगामा कर दिया। उन्होंने सड़क पर खड़े होकर हरियाणा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। भाकियू नेता कपिल खाटियान ने आरोप लगाया कि हरियाणा के अधिकारी यूपी के किसानों को तंग कर रहे हैं और उनसे अवैध वसूली करते हैं। सुबह के समय भी यूपी के कुछ किसानों से 100-100 रुपये लेकर करीब 20-25 ट्रैक्टर ट्रालियों को हरियाणा में प्रवेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसान हिंदुस्तान में कहीं भी अपनी फसल बेच सकते हैं, लेकिन फिर भी हरियाणा प्रशासन तानाशाही कर रहा है। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद भी जब किसानों के वाहनों को हरियाणा में नहीं जाने दिया गया, तो फिर भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर के स्टेयरिंग थाम लिए और उन्हें सनौली बॉर्डर पार कराते हुए हरियाणा में प्रवेश करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

यूपी के गेहूं पर रोक रहेगी।



कृषि विभाग के ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. संदीप बजाज ने बताया कि बुधवार सुबह बड़ी संख्या में यूपी के किसान यूनियन के लोगों ने गेहूं से भरे वाहनों को जबरदस्ती हरियाणा में भेज दिया है। पुलिस फोर्स कम होने पर उनको बॉर्डर पर नहीं रोका जा सका। बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। यूपी के गेहूं पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed