फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Before going to work, the young man committed suicide by hanging himself.

Panipat News: नाैकरी पर जाने से पहले युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Before going to work, the young man committed suicide by hanging himself.
इसराना। थाना इसराना क्षेत्र के मांडी गांव में एक युवक सन्नी (21) ने शनिवार रात को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो सन्नी का शव फंदे पर लटका मिला। सन्नी की डाक विभाग झारखंड में नौकरी लगी थी। कुछ दिन पहले ही उनका नियुक्ति पत्र आया था।
विज्ञापन

गांव के रोहित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका चचेरा भाई सन्नी शनिवार रात को अपने कमरे में सोया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। सन्नी फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सन्नी को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर इसराना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि सन्नी की झारखंड में डाक विभाग में नौकरी लगी थी। उसका नियुक्ति पत्र भी आ गया था और उसके जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed