फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Becoming a bank employee, the accountant was duped of 50 thousand rupees

बैंक कर्मचारी बन लेखाकार को 50 हजार रुपये का चूना लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Becoming a bank employee, the accountant was duped of 50 thousand rupees
पानीपत। लेखाकार को झांसे में लेकर ठग ने क्रेडिट कार्ड से करीब पचास हजार रुपये निकाल लिए। महिला ठग ने लेखाकार से बैंक कर्मचारी बनकर बात की थी, उनसे क्रेडिट कार्ड ही डिटेल पूछी और चूना लगा दिया। लेखाकार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिस नंबर से लेखाकार के पास कॉल आई थी, उसे भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील कैंप स्थित जवाहर नगर कॉलोनी निवासी शिवानी एसके बेयरिंग स्टोर में लेखाकार हैं। मंगलवार को उनके पास एक महिला की कॉल आई। उसने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग से बात कर रही है, क्रेडिट कार्ड पर स्कीम आई है। इस स्कीम में क्रेडिट कार्ड की खर्च सीमा को बढ़ाया जा सकता है। लेखाकर उसकी बातों में आ गई। ठग ने उनसे क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछा और फिर मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी लेकर कुल 49,780 रुपये निकाल लिए। उन्होंने ठगी होने पर क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया। सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed